यमुना में साकार हुआ क्रूज राइड का सपना, CM रेखा गुप्ता-सोनोवाल, कपिल मिश्रा ने उठाया 'नमो यमुना रिवर सफारी' का लुत्फ

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा इस क्रूज पर सवार हुए। पर्यावरण के अनुकूल यह पर्यटन पहल सोनिया विहार और जगतपुर के बीच 6 किलोमीटर की आने-जाने की यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। इस 'नमो सफारी' को छठ के मौके पर शुरू किया गया है।

'Namo Yamuna River Safari : यमुना नदी में क्रूज राइड का सपना मंगलवार को साकार हो गया। 10 नवंबर को सोनिया विहार के पास यमुना नदी में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा इस क्रूज पर सवार हुए। पर्यावरण के अनुकूल यह पर्यटन पहल सोनिया विहार और जगतपुर के बीच 6 किलोमीटर की आने-जाने की यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। इस 'नमो सफारी' को छठ के मौके पर शुरू किया गया है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सफारी के पास खेल-कूद सहित खाने-पीने की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

yamuna river

सोनिया विहार के पास यमुना नदी में शुरू हुआ क्रूज सेवा।

'नमो यमुना क्रूज सफारी’ का उद्घाटन किया

इससे पहले केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुरी तक के लिए 'नमो यमुना क्रूज सफारी’ का उद्घाटन किया। यमुना के छह किलोमीटर के हिस्से पर इसका प्रायोगिक परीक्षण किया गया था।। राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 घोषित किया गया है।

End of Feed