यूपी-बिहार में भी होगा महाराष्ट्र जैसा 'खेला'? ओपी राजभर और सुशील मोदी के बयानों ने बढ़ाई सनसनी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 3, 2023, 12:31 PM IST

Maharashtra Political Crisis: ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) में बड़ी टूट होगी। सुभासपा नेता का कहना है सपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। अखिलेश यादव से उनके चाचा शिवपाल यादव भी नाराज हैं। सुशील मोदी का कहना है कि नीतीश कुमार डर गए हैं।

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के बाद यह संकट बिहार और उत्तर प्रदेश में बढ़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर के दावों एवं बयानों की मानें तो महाराष्ट्र की तर्ज पर इन दोनों राज्यों में भी खेल हो ककता है। राजभर का दावा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) में बड़ी टूट होगी। सुभासपा नेता का कहना है सपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। अखिलेश यादव से उनके चाचा शिवपाल यादव भी नाराज हैं।

End of Feed