सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में कथित धोखाधड़ी का मामला

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। सोनिया पर आरोप है कि भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

Sonia Gandhi : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। सोनिया पर आरोप है कि भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता के खिलाफ यह शिकायत वकील विकास त्रिपाठी ने दर्ज कराई है। अपनी शियाकत में उन्होंने इस बात की जांच करने की मांग की है कि भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले सोनिया कैसे मतदान करने के योग्य हो गईं।

sonia gandhi

सोनिया गांधी के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज। तस्वीर-PTI

अगली सुनवाई की तारीख 10 सितंबर

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक यह मामला गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया के सामने आया। मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ता की दलीलों को विस्तार से सुना। कोर्ट ने शिकायकर्ता की दलीलों को संतोषजनक पाया और इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तय की।

End of Feed