Rae Bareli Lynching: 'भीड़ तंत्र को सत्ता का संरक्षण, संविधान की जगह बुलडोजर ने ली', सरकार पर बरसे राहुल-खरगे

राहुल गांधी ने यह संयुक्त बयान एक्स पर साझा करते हुए कहा, रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब - हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज कमजोर है...

Rahul Gandhi-Kharge on Rae bareli Lynching: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक दलित व्यक्ति की हत्या की घटना को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। राहुल ने मंगलवार को कहा कि हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जहां संविधान की जगह बुलडोजर और इंसाफ की जगह डर ने ले ली है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक संयुक्त बयान में दलित व्यक्ति हरिओम वाल्मीकि की हत्या को संविधान के प्रति घोर अपराध भी करार दिया और कहा कि वर्ष 2014 के बाद से मॉब लिंचिंग, 'बुलडोजर अन्याय और भीड़तंत्र हमारे समय की भयावह पहचान बन चुके हैं।

Kharge And Rahul

राहुल गांधी और खरगे का सरकार पर निशाना (File Photo: PTI)

रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या

राहुल गांधी ने यह संयुक्त बयान एक्स पर साझा करते हुए कहा, रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है। आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब - हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है, और जिसकी जिंदगी सस्ती समझी जाती है। उन्होंने दावा किया किया कि देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जहां संविधान की जगह बुलडोज़र ने ले ली है, और इंसाफ की जगह डर ने ले ली है।

End of Feed