कांग्रेस (Congress) तो क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया (Team India) की हार के लिए एक तरह से पीएम मोदी (PM Modi) की उपस्थिति को जिम्मेदार बता रही है। कांग्रेस को तो ये भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि मैच के बाद पीएम मोदी खिलाड़ियों को हार की निराशा से उबारने के लिए ड्रेसिंग रूम चले गए।
लेकिन खुद टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम आने पर जो कह रहे हैं वो कांग्रेस समेत विपक्ष को सुनना चाहिए। मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के ड्रेसिंग रूम आने पर कहा कि हार की निराशा के बीच अगर देश का प्रधानमंत्री आपको भरोसा दिलाता है तो उस से आत्मविश्वास बढ़ता है।
PM Modi ने मोहम्मद शमी को गले भी लगाया था
स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे नरेंद्र मोदी इंडिया की हार के बाद खिलाड़ियों से मिलने ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की थी और मोहम्मद शमी को गले भी लगाया था।
