क्रैश से पहले AI-171 की कब हुई थी गहन जांच? एयर इंडिया के CEO ने दी एक-एक जानकारी

Air India Plane Crash: एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने गुरुवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का 'अच्छी तरह से रखरखाव' किया गया था। उन्होंने कहा कि आखिरी बार इसकी गहन जांच जून 2023 में की गई थी और अगली जांच दिसंबर 2025 में होनी थी।

Air India Plane Crash: एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने गुरुवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का 'अच्छी तरह से रखरखाव' किया गया था तथा इस विमान की आखिरी बार गहन जांच जून 2023 में की गई थी और अगली जांच दिसंबर 2025 में होनी थी।

Air India Plane Crash

अहमदाबाद विमान हादसा (फाइल फोटो)

15 फीसदी उड़ानें घटा रहा एयरलाइन

यात्रियों को दिए एक संदेश में, एयर इंडिया प्रमुख ने यह भी कहा कि अगले कुछ सप्ताह के लिए कंपनी के बड़े विमानों के बेड़े के परिचालन में 15 प्रतिशत की कटौती एक अस्थायी कदम है।

End of Feed