Corona Virus: लौट आया कोरोना...गुजरात में 15 लोग कोविड पॉजिटिव; इन देशों से लौटने वाले हो रहे संक्रमित

Corona Virus Returns: देशभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN.1 से संक्रमित लोगों की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है। अब गुजरात से भी 15 नए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के लक्षणों की पुष्टि की है। अगर, आपको भी संबंधित समस्याएं हो रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

Corona Virus Returns: देशभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी बीच गुजरात में भी लंबे अंतराल में कोरोना वायरस के 15 नए मामले आने की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने वायरस के नये स्वरूप के अधिक गंभीर नहीं होने का उल्लेख करते हुए लोगों से कहा है कि वह घबराएं नहीं। सभी मरीजों का उनके घरों पर ही उपचार किया जा रहा है। अतिरिक्त निदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य) डॉ. नीलम पटेल ने बताया कि गुजरात में वर्तमान में कोविड-19 के जेएन.1 स्वरूप के 15 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रकार का ही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट पहली बार अगस्त 2023 में सामने आया था।

Covid-19 Case

(सांकेतिक फोटो)

कहां कितने संक्रमित

पटेल ने गांधीनगर में कहा कि गुजरात के अहमदाबाद शहर में 13 संक्रमित हैं जबकि राजकोट शहर और अहमदाबाद ग्रामीण में एक-एक मरीज इसकी चपेट में आया है। संक्रमण के ये मामले ओमिक्रॉन जेएन.1 स्वरूप के हैं, जो कम गंभीर है। यह इस समय गुजरात या भारत के लिए बहुत चिंता का विषय नहीं है। हाल के सप्ताहों में चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना के हजारों मामले सामने आए हैं और लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते ही हैं, जिससे स्वाभाविक तौर पर संक्रमण भारत में भी फैल गया है। पटेल ने कहा कि गुजरात में कोरोना की पुष्टि वाले एक मरीज ने सिंगापुर की यात्रा की थी।

End of Feed
Latest News

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने किया खुलासा, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, बताया ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं

फिलीपींस में सबसे पुराने 'गुरुद्वारा खालसा दीवान' पहुंचे पीएम मोदी, खुद फोटोज शेयर कर लिखा- 'बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं'

चक्रवात 'अकवान' होगा और ताकतवर, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट पर देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी

सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में फंसा पेच! आज नहीं होगी बैठक, अखिलेश-राहुल-प्रियंका की मुलाकात के बाद टला कार्यक्रम

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों और पत्रकारों को बड़ी राहत! कोर्ट ने वीजा अवधि सीमित करने वाले ट्रंप प्रशासन के प्रस्ताव को किया खारिज