जौनपुर: अटाला मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, अदालत ने दिया सर्वे का आदेश

जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर जौनपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसमें दावा किया गया कि जौनपुर की अटाला मस्जिद अटाला देवी मंदिर को तोड़कर बनाई गई है।

Jaunpur Atala Masjid: जौनपुर की अटाला मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत हुई है। जौनपुर की सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत ने दिया मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया है। सर्वे कमीशन का प्रारूप क्या होगा इसे लेकर रूपरेखा 16 दिसंबर को तय होगी। इस फैसले को हिंदू पक्ष की जीत मानी जा रही है जो यहां पर पूजा-अर्चना की इजाजत मांग रहा है। सर्वे के आदेश को हिंदू पक्ष को शुरुआती जीत माना जा सकता है।

Atala mosque

अटाला मस्जिद विवाद

12 अगस्त को दी थी सुनवाई की मंजूरी

जौनपुर के जिला जज ने 12 अगस्त 2024 को आदेश जारी कर जौनपुर की जिला कोर्ट में दाखिल मुकदमे की सुनवाई को मंजूरी दी थी। इसके पहले 29 मई को जौनपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सिविल जज ने मुकदमे को अपने यहां रजिस्टर्ड कर सुनवाई शुरू किए जाने का आदेश दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल की गई याचिका में 29 मई और 12 अगस्त के दोनों आदेशों को चुनौती दी गई थी।

End of Feed