Kashmir CIK Raid: श्रीनगर, बडगाम और कुलगाम में कई ठिकानों पर काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर की रेड

Kashmir CIK Raid: सूत्रों ने बताया कि छापेमारी का कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। अधिकारियों ने अभी तक इस अभियान के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

Kashmir CIK Raid: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने मंगलवार को एक सफेदपोश आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर, बडगाम और कुलगाम जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी तीनों जिलों में एक साथ की गई।

CIK Raid

श्रीनगर, बडगाम और कुलगाम में कई ठिकानों पर काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर की रेड (फोटो: ANI)

सूत्रों ने बताया कि सीआईके की एक टीम ने कुलगाम के बुगाम इलाके में छापेमारी की और श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमर फारूक के आवास की तलाशी ली। सीआईके के जवान सुबह-सुबह गांव पहुंचे और डॉक्टर के घर की गहन तलाशी ली।

End of Feed