COVID का कहरः वायरस तेजी से बदल रहा रूप, 13 सूबों में मिला Omicron का नया सब-वेरियंट; सर्वाधिक चिंता बढ़ा रहे ये राज्य

  • Reported by: भावना किशोरCompiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 07:58 PM IST

COVID in India Latest Update in Hindi: वैसे, डॉक्टर और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह वायरस तेजी से म्यूटेट हो रहा है। मौजूदा समय में ओमीक्रॉन के करीब 100 से ज्यादा सब-वैरीअंट मौजूद हैं, पर सबसे अधिक केस XBB.1.16 सब-वेरियंट (ओमीक्रॉन का) के हैं।

COVID-19 in India Latest Update in Hindi: कोरोना वायरस का संकट भारत में फिर से मंडराने लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह वायरस और उसके प्रकार तेजी से म्यूटेट हो रहे हैं। The Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium यानी INSACOG डेटा के मुताबिक, ओमीक्रॉन के नए सब-वेरियंट XBB1.16.1 के कई केस सामने आए हैं, जबकि देश में लगभग 234 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें वायरस का नया वेरिएंट XBB1.16.1 भी है।

covid in india, coronavirus, covid-19

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

इस बीच, 13 राज्यों में नए सब वेरिएंट की पहचान की गई है, जबकि 22 सूबों में XBB.1.16 सब वेरिएंट के 1,774 केस आए हैं। यही नहीं, गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के नए सब वेरिएंट की पहचान की गई है और यह ऐसे राज्य हैं, जहां पर मामले तेजी के साथ सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं।

End of Feed