बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाइयों का स्टॉक रखने का निर्देश

  • Authored by: भावना किशोरEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 25, 2023, 04:25 PM IST

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 8000 के पार हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर अलर्ट रहने को कहा है और कहा कि बेड्स, आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन दवाइयों का स्टॉक पूरा रखा जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश में 10 और 11 अप्रैल को बड़ा मॉक ड्रिल
  • प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश
  • मास्क पहने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं इस साल आज सबसे ज्यादा कोरोना के मामले देश में सामने आए हैं अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8000 के पार हो चुकी है। स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने मीडिया से बात करते हुए कुछ समय पहले बताया था कि हम मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन फरवरी के बाद मामले तेजी के साथ बढ़ते देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर अलर्ट रहने को कहा है।

Health Ministry advisory on Corona

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की एजवाइजरी

देश में 10 और 11 अप्रैल को बड़ा मॉक ड्रिल किया जाएगा है इसके पहले सभी अस्पतालों को तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। corona virus के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं इसके पहले अस्पतालों में कितनी तैयारियां है उसको देखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जाएगा। अस्पतालों को निर्देश की अस्पताल पूरी तैयारी रखें। बेड्स, आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन दवाइयों का स्टॉक पूरा रखा जाए।

End of Feed