Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान सोमवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट होने से शहीद हो गया और तीन अन्य कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में उस समय हुआ जब राज्य पुलिस की एक इकाई, डीआरजी की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट (File photo: PTI)
उन्होंने बताया कि विस्फोट में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य कर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का प्रारंभिक उपचार किया गया और उन्हें जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को शुरू किए गए अभियान का विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
