नाप दी जाएगी डॉक्टरों को गिफ्ट देकर दवाईयां बेचने वाली फार्मा कंपनियां! सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र बनाएगा कमेटी

Supreme Court News: डॉक्टरों को महंगे उपहार, प्रायोजित विदेश यात्राएं और अन्य सुविधाएं देकर अपनी दवाओं के प्रचार-प्रसार में जुटी दवा निर्माता (फार्मा) कंपनियों की मनमानी पर अब नकेल कसने की तैयारी है।

Supreme Court News: डॉक्टरों को गिफ्ट, विदेश यात्रा और दूसरी सुविधाएं देकर अपनी दवाओं को बढ़ावा देने वाली दवा निर्माता कंपनियों पर अब शिकंजा कस सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति देखेगी कि फार्मा कंपनियों की ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए कानूनी यानी वैधानिक नियमों की जरूरत है या नहीं और अगर जरूरत है तो ऐसे नियम किस तरह बनाए जाएं।

supreme court farma company

फार्मा कंपनियों की मार्केटिंग पर SC सख्त (प्रतीकात्मक फोटो- canva)

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि समिति इस मामले में मिले सुझावों और अभ्यावेदनों पर विचार करेगी और केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें देगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को समिति गठित करने और इस संबंध में अनुपालन हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

End of Feed