Red Fort Blast: 'मैं भारी मन से यहां आया हूं, साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा', भूटान से PM ने दहशतर्दों को दी कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस विस्फोट के पीड़ितों के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा। इस हमले के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने कहा कि हमारी जांच एजेंसियां इस विस्फोट के तह तक जाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी प्रतिक्रिया दी है। दो दिन के भूटान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह बहुत भारी मन से भूटान आए हैं। विस्फोट के बाद वह पूरी रात बैठकें करते रहे और सुबह यहां के लिए रवाना हो गए। पीएम ने कहा कि इस विस्फोट के पीड़ितों के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा। इस हमले के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम ने कहा कि हमारी जांच एजेंसियां इस विस्फोट के तह तक जाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। सोमवार शाम करीब सात बजे के करीब लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास आई-20 कार में भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके में 12 लोगों की जान चली गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।

PM Modi

दो दिन के भूटान दौरे पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तस्वीर-PTI

षड्यंत्र के पीछे जो भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा-पीएम

पीएम ने कहा, 'आज मैं भारी हृदय के साथ यहां आया हूं। दिल्ली में सोमवार शाम जो भयानक घटना हुई उसने सभी भारतवासी दुखी हैं। मैं पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द समझता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। विस्फोट की घटना की जांच कर रहीं सभी एजेंसियों के साथ मैं संपर्क में हूं। हमारी जांच एजेंसियां इस साजिश के तह तक जाएंगी और इस षड्यंत्र के पीछे जो लोग भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस धमाके के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।'

End of Feed