बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखे खंभे से टकराई मालगाड़ी, इंजन क्षतिग्रस्त

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां सााजिश की आशंका पैदा हुई है। रेलवे ट्रैक पर कई बार खंभे रखे मिल चुके हैं। राजस्थान में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पलटने से बची बरेली आ रही मालगाड़ी
  • गार्डर टकराने से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त
  • ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाला हादसा

उत्तर प्रदेश के बरेली में ट्रेन पलटने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। बरेली मेंरेलवे ट्रैक पर कंकरीट का खंभा रखा था, जिसके कारण बरेली से आ रही मालगाड़ी पलटने से बच गई। खंभे से टकराने के कारण मालगाड़ी के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

End of Feed