PM मोदी के मोरबी दौरे पर AAP और कांग्रेस का तंज कहा-'त्रासदी का इवेंट', दौरे से पहले अस्पताल में हो रही रंगाई-पुताई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:02 AM IST

PM Modi's visit to Morbi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के मोरबी दौरे पर जा रहे हैं जहां पर अभी हैंगिंग ब्रिज टूटने की भयानक घटना सामने आई, पीएम के मोरबी दौरे पर कांग्रेस और AAP ने तंज कसा है।

Congress taunt on PM Modi's visit to Morbi: गुजरात के मोरबी में हैंगिंग ब्रिज टूट जाने से बड़ा हादसा सामने आया जिसमें 134 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, पीएम मोदी मंगलवार को मोरबी के दौरे पर पहुंच रहे है, पीएम ने इस हादसे को लेकर दुख भी जताया था साथ ही गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा था-मन बहुत व्यथित है... कार्यक्रम को लेकर दुविधा में था।

Morbi hospital dyeing and painting

पीएम के दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी ने मोरबी के अस्पताल की तस्वीरें ट्वीट की हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर को मोरबी का दौरा करेंगे, जहां वो मोरबी पुल हादसे के शिकार लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी अभी गुजरात दौरे पर ही हैं। जहां वो कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, गौर हो कि इस हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत हो चुकी है।

End of Feed