मलखान सिंह के रसूख एवं लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती है कांग्रेस, चंबल की इन सीटों पर नजर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 10, 2023, 12:08 PM IST

Malkhan Singh News : बीहड़ में दाखिल होने के बाद उन्होंने चचेरे भाइयों एवं गांव के कुछ लोगों के साथ अपना गिरोह खड़ा किया। फिर धीरे-धीरे उनका यह गिरोह बढ़ता गया। एक समय यह भी आया जब मलखान सिंह का गिरोह चंबल-ग्वालियर क्षेत्र का सबसे बड़ा गैंग बन गया। ​​साल 1982 में मलखान सिंह और उनके गिरोह ने मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में सरेंडर कर दिया।

Malkhan Singh News : चंबल में करीब एक दशक तक राज करने वाले पूर्व डकैत मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने दावा किया है कि वह जबलपुर-चंबल इलाके से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उखाड़ फेकेंगे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले मलखान सिंह चंबल एवं ग्वालियर क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

malkhan singh

बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए मलखान सिंह।

सिद्धांतों एवं वसूलों पर चलने वाले मलखान सिंह डाकू रहते हुए असहायों एवं गरीबों पर जुल्म नहीं किया। अन्याय एवं अत्याचार करने वालों को कभी माफ नहीं किया। डकैत की उनकी इस शैली को चंबल इलाके में लोगों ने पसंद किया। उनकी लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है। कांग्रेस को लगता है कि वह मलखान सिंह के जरिए चंबल क्षेत्र में भाजपा पर बढ़त बना सकती है।

End of Feed