'पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं...', कांग्रेस ने MEA से लगाई गुहार; कहा- हरसंभव सहायता कराई जाए उपलब्ध

Vietnam Boat Accident: कांग्रेस ने शनिवार को विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के निकट नाव पलटने की घटना में लापता भारतीय पर्यटकों के परिजन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Vietnam Boat Accident: कांग्रेस ने शनिवार को विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के निकट नाव पलटने की घटना में लापता भारतीय पर्यटकों के परिजन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

दुर्घटनाग्रस्त नाव की खबर बेहद पीड़ादायक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जो लोग अभी भी लापता हैं, उनके सुरक्षित मिलने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार जिस असहनीय पीड़ा और अनिश्चितता से गुजर रहे हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

End of Feed