हरियाणा में क्रॉस वोटिंग पर घमासान! कांग्रेस विधायक खुद धरने पर बैठे, नाम उजागर करने की मांग

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में विवाद बढ़ गया है। क्रॉस वोटिंग और रद्द वोटों को लेकर नाम सार्वजनिक न होने पर विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी आज पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने पारदर्शिता की मांग की। बाद में भूपेंद्र हुड्डा ने पहुंचकर दोनों को मनाया और कहा कि उनके वोट क्रॉस नहीं हुए हैं।

राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस में लगातार घमासान देखने को मिल रहा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान हरियाणा कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी और चार विधायकों के वोट रद्द हो गए थे। ये 9 विधायक कौन है, इसकी जानकारी अभी तक पार्टी ने नहीं दी है इसीलिए अलग-अलग विधायकों के नाम को लेकर अटकल बाजी की जा रही है। इसी से आहत होकर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी आज अपनी ही पार्टी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए, उन्होंने कहा की हमें अपने क्षेत्र में जनता को जवाब भी देना है हमें शक की नजरों से देखा जा रहा है। इसीलिए पार्टी को उन सभी विधायकों के नाम सार्वजनिक कर देने चाहिए जिन विधायकों ने क्रॉस वोट किया है या जिनके वोट रद्द हुए हैं, क्योंकि राज्यसभा चुनाव में यह नियम होता है कि वोट डालने के बाद पार्टी के पोलिंग एजेंट को अपना वोट दिखाना होता है इसलिए पार्टी के बड़े नेताओं को नाम पता है लेकिन अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

हरियाणा में क्रॉस वोटिंग पर घमासान! कांग्रेस विधायक खुद धरने पर बैठे, नाम उजागर करने की मांग

बैनर-पोस्टर लेकर चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय पहुंचे विधायक

सुबह ठीक 10 बजे गोकुल सेतिया बैनर पोस्टर लेकर चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय के सामने पहुंचे उन्होंने कहा कि मैं यहां पर मांग करने आया हूं कि जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है और जो वोट हमारे रद्द हुए हैं उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं। मेरे ऊपर भी उंगली उठाई गई है मेरा नाम भी चर्चाओं में है इसलिए दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए । हम चुने हुए प्रतिनिधि हैं मुझे अपने क्षेत्र में जाकर जनता को जवाब भी देना है। मेरी सभी बड़े नेताओं के साथ बात हुई है और मेरी मांग है कि नाम सार्वजनिक किए जाएं। कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने भी क्रॉस वोट करने वाले और जिन विधायकों के वोट रद्द हुए हैं उनके नाम सार्वजनिक किए जाने की मांग की।

End of Feed