Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश के बयान के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, यूपी में न्याय यात्रा के लिए भेजेगी INDIA गठबंधन के घटक दलों को निमंत्रण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 04:00 PM IST

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा।

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस की ओर से रविवार को कहा गया है कि पार्टी जल्द ही यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ भारत जोड़ो न्याया यात्रा का कार्यक्रम साझा करेगी। दरअसल, पहले अखिलेश यादव का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है।

Akhilesh Yadav- Rahul Gandhi

16 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

अखिलेश यादव की टिप्पणियों संबंधी एक वीडियो टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप से दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इसके बाद इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा। उनका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेना इंडिया गठबंधन को और मजबूत करेगा।

End of Feed