'विदेशी नेताओं से मिलती है जानकारी'; पीएम मोदी की इजराइल यात्रा पर कांग्रेस का कटाक्ष

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा की तारीखों को लेकर सबसे पहले बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा जानकारी देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने करारा तंज कसा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों के बारे में विदेशी नेताओं से जानकारी मिल रही है।

पीएम मोदी की प्रस्तावित इजराइल यात्रा को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा सबसे पहले मोदी की यात्रा की जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों के बारे में विदेशी नेताओं से जानकारी मिल रही है।

बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश।

बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश। (फोटो- एआई)

कांग्रेस ने बोला हमला

इसी को लेकर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की खबर सबसे पहले भारत को अमेरिकी विदेश मंत्री से मिली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की खबर भी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति से मिली। भारत को प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा की तारीखों के बारे में सबसे पहले नेतन्याहू से पता चला है, जिन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल दिया है और अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में और अधिक फिलिस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित कर रहे हैं।'

End of Feed