ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, सोफिया फिरदौस सहित 3 विधायक सस्पेंड

कांग्रेस ने ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में अपने तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए विधायकों में रमेश जेना, दशरथी गमांग और सोफिया फिरदौस शामिल हैं।

Congress Suspends 3 MLAs in Odisha: कांग्रेस ने ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में अपने तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए विधायकों में रमेश जेना, दशरथी गमांग और सोफिया फिरदौस शामिल हैं। पार्टी ने इन पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, इन विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया और कथित रूप से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में वोट दिया, जिसके चलते यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

sophia firdaous Rajya sabha polls

कांग्रेस ने सोफिया फिरदौस सहित 3 विधायकों को किया सस्पेंड

यह कार्रवाई ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Odisha Pradesh Congress Committee) पीसीसी द्वारा की गई है, जिसने कहा कि पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। इस घटना के बाद ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अन्य दल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

End of Feed