टीम इंडिया की जीत पर क्या बोलीं रोहित का अपमान करने वाली शमा मोहम्मद

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब उठाने से महज एक कदम दूर है। दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का बयान भी सामने आया।

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ आगे बढ़ रहा है। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब उठाने से महज एक कदम दूर है। दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी और 16 माह पहले वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के शान में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। हर कोई भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहा है जिनमें रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद भी शामिल हैं।

Shama Mohamed Rohit Sharma

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद (बाएं) टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (दाएं)

डॉ. शमा मोहम्मद ने क्या कुछ कहा?

शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत और आईसीसी टूर्नामेंट में हजार रन बनाने वाले विराट कोहली को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। 84 रन बनाने और आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली को भी बहुत बहुत बधाई!''

End of Feed