LIVE

5 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: बोफोर्स मामले में CBI ने अमेरिका को न्यायिक अनुरोध पत्र भेजा, किसानों करेंगे चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन; दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

5 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बोफोर्स घोटाले की जांच कर रही CBI ने अमेरिका को अनुरोध पत्र (Letter of Rogatory) भेजा है। जानकारी के अनुसार, इस अनुरोध पत्र में निजी जासूस माइकल हर्शमैन को ढूंढने और उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की गई है। बता दें, एक न्यूज चैनल पर माइकल हर्शमैन ने दावा किया था कि वे 64 बोफोर्स तोप घोटाले की जांच में मदद कर सकते हैं। ये घोटाला 1980 के दशक के सामने आया था जिसमें राजीव गांधी सरकार पर घोटाले के आरोप लगे थे। पंजाब सीएम से बातचीत विफल होने के बाद आज किसान चंडीगढ़ में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। बीते कुछ दिनों से पहाड़ी राज्यों में हिमपात और वर्षा का दौर जारी है। बुधवार को इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिखाई दिया। हल्के बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं का असर दिखा।

Shashank Shekhar MishraUpdated Mar 5, 2025, 13:55 IST
Follow on Google News
5 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: बोफोर्स मामले में CBI ने अमेरिका को न्यायिक अनुरोध पत्र भेजा, किसानों करेंगे चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन; दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

5 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: बोफोर्स मामले में CBI ने अमेरिका को न्यायिक अनुरोध पत्र भेजा, किसानों करेंगे चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन; दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

5 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बोफोर्स घोटाले की जांच कर रही CBI ने अमेरिका को अनुरोध पत्र (Letter of Rogatory) भेजा है। जानकारी के अनुसार, इस अनुरोध पत्र में निजी जासूस माइकल हर्शमैन को ढूंढने और उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की गई है। बता दें, एक न्यूज चैनल पर माइकल हर्शमैन ने दावा किया था कि वे 64 बोफोर्स तोप घोटाले की जांच में मदद कर सकते हैं। ये घोटाला 1980 के दशक के सामने आया था जिसमें राजीव गांधी सरकार पर घोटाले के आरोप लगे थे। पंजाब सीएम से बातचीत विफल होने के बाद आज किसान चंडीगढ़ में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। बीते कुछ दिनों से पहाड़ी राज्यों में हिमपात और वर्षा का दौर जारी है। बुधवार को इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिखाई दिया। हल्के बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं का असर दिखा।

  • किसानों करेंगे चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन

  • दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

  • विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, मंत्रियों से की वार्ता

  • मेइती संगठन मणिपुर के पर्वतीय क्षेत्रों में शांति अभियान शुरू करेगा

  • औरैया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

MAR 05, 2025 13:55 IST

किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं, कोई भी मुझसे सीधे बात कर सकता है: दिल्ली मुख्यमंत्री गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को होमगार्ड को आश्वासन दिया कि वे अपनी शिकायतें लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और इस बात पर जोर दिया कि उनसे बातचीत करने के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है। गुप्ता ने यह टिप्पणी होमगार्ड के एक समूह से मुलाकात के दौरान की, जिन्होंने दावा किया कि उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में बस मार्शल के रूप में तैनात होमगार्ड ने यह भी कहा कि उनमें से कुछ को पिछले साल दिवाली के बाद से वेतन नहीं मिला है।
MAR 05, 2025 13:54 IST

पैथोलॉजी लैब के मालिक से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 42.35 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पैथोलॉजी लैब के मालिक के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर कथित तौर पर 42.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक जालसाज ने बदलापुर क्षेत्र के बेलावली निवासी पीड़ित से फोन पर संपर्क किया और उसे शेयरों में निवेश करने का झांसा देकर आकर्षक लाभ का वादा किया। बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को निवेश करने के लिए लिंक मुहैया कराए, जिसके जरिए पीड़ित ने जून 2023 से नवंबर 2024 के बीच 42,35,476 रुपये का लेनदेन किया।
MAR 05, 2025 12:48 IST

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद पर सुनवाई 28 अप्रैल को

संभल जिले की एक अदालत ने शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल नियत की है। यह सुनवाई हिंदू पक्ष द्वारा 19 नवंबर 2023 को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दायर की गई उस याचिका पर की जाएगी जिसमें उसने दावा किया है कि संभल के कोट गर्वी में शाही जामा मस्जिद जहां स्थित है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। यह मामला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल निर्धारित की है। हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “आज अदालत में सुनवाई हुई। अगली तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। मस्जिद पक्ष के वकील को आज अपना लिखित बयान दाखिल करना था, लेकिन उन्होंने अभी तक इसे जमा नहीं किया है। हमने अदालत से अपील की है कि उन्हें अपना लिखित बयान दाखिल करने का कोई और मौका न दिया जाए।”
MAR 05, 2025 12:17 IST

जेलेंस्की का पत्र मिला है, वह बातचीत की मेज पर लौटना चाहते हैं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को करीब 100 मिनट तक संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू ही हुआ है। साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था, आव्रजन तथा विदेश नीति को पुनः दिशा देने में ‘‘त्वरित और निरंतर कार्रवाई’’ का श्रेय लिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के संबोधन का विषय ‘‘अमेरिकी सपने का नवीकरण’’ था, जिसमें उन्होंने अपनी उपलब्धियों को सामने रखा। साथ ही कांग्रेस से अपील की कि वह उनके आक्रामक आव्रजन अभियान को वित्तपोषित करने के लिए अधिक धन उपलब्ध कराए। ट्रंप ने कहा , ‘‘यह कुछ और नहीं बल्कि तेज और अथक कार्रवाई रही। लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना है और मैं यह कर रहा हूं।
MAR 05, 2025 12:17 IST

चैम्पियंस ट्रॉफी से आस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा

चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान और मुख्य बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया । पैतीस बरस के स्मिथ ने मैच में 96 गेंद में 73 रन बनाये । क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि स्मिथ ने अपने साथी खिलाड़ियों को भारत से चार विकेट से मिली हार के बाद अपने फैसले से अवगत करा दिया था। वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे । स्मिथ ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह दूसरों के लिये रास्ता बनाने का सही समय है । यह शानदार सफर रहा और मैने हर पल का मजा लिया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट प्राथमिकता है और मैं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर उत्साहित हूं । इसके बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से खेलना है । मुझे लगता है कि अभी भी योगदान दे सकता हूं ।’’
MAR 05, 2025 10:38 IST

एक्शन मोड में दिल्ली पुलिस, रात 9 बजे से 2 बजे तक की जनरल गश्त शुरू

हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, गृहमंत्री आशीष सूद और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के बीच हुई अहम बैठक के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के अगले दिन यानि शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में शीर्ष पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसका नतीजा मंगलवार रात से दिखने लगा। पुलिस ने रात 9 बजे से 2 बजे तक जनरल गश्त शुरू कर दी है। इसे लेकर उत्तरी दिल्ली के डीसीपी, राजा बांठिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।
MAR 05, 2025 10:38 IST

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 73,300 स्तर से ऊपर

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टरों में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.31 बजे, सेंसेक्स 358.34 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 73,348.27 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 106.40 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 22,189.05 पर था। निफ्टी बैंक 147.80 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 48,393 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 329.30 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 48,337.15 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 146.80 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 14,909.40 पर था।
MAR 05, 2025 10:36 IST

गोवा मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच भाजपा नेता संतोष ने मुख्यमंत्री, विधायकों से मुलाकात की

गोवा मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत पार्टी की राज्य इकाई के अन्य नेताओं से मुलाकात की।
गोवा की राजधानी पणजी स्थित एक होटल में मंगलवार की शाम संतोष ने मुख्यमंत्री, भाजपा के अन्य विधायकों और मंत्रियों के अलग अलग बैठक की जो देर रात तक जारी रही।
MAR 05, 2025 10:35 IST

डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर की चपेट में भारत, US ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के आयात शुल्क पर निशाना साधा। ट्रम्प ने विशेष रूप से ऑटोमोबाइल आयात पर भारत के टैरिफ पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत हमसे 100% से अधिक ऑटो टैरिफ वसूलता है। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि पारस्परिक कर 2 अप्रैल से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पृथ्वी पर लगभग हर देश ने दशकों से लूटा है और उन्होंने अब ऐसा नहीं होने देने की कसम खाई। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2025 09:53 IST

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादी पकड़े गए

मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्व जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन नाबालिगों समेत पांच उग्रवादियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को चुराचांदपुर के बेथेल इलाके से 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया तथा तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे सभी प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी’ (यूकेएनए) के जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वे स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त थे। उनके पास से दो पिस्तौल बरामद की गयीं हैं।
MAR 05, 2025 09:52 IST

ट्रंप ने दो अप्रैल से भारत और चीन के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना की और इसे ‘‘बेहद अनुचित’’ करार दिया। ट्रंप ने साथ ही घोषणा की कि अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि ये दो अप्रैल से लगाए जाएंगे। वह अन्य देशों से आयात पर वही शुल्क लगाना चाहते हैं, जो वे देश अमेरिका से होने वाले निर्यात पर लगाते हैं। ट्रंप ने मंगलवार रात कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ शुल्क लगाए हैं और अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल करें। यूरोपीय संघ (ईयू), चीन, ब्राजील, भारत, मेक्सिको और कनाडा क्या आपने उनके बारे में सुना है। ऐसे अनेक देश हैं जो हमारी तुलना में हमसे बहुत अधिक शुल्क वसूलते हैं। यह बिल्कुल अनुचित है।
MAR 05, 2025 09:31 IST

बोफोर्स मामले में CBI ने अमेरिका को न्यायिक अनुरोध पत्र भेजा

बोफोर्स घोटाले की जांच कर रही CBI ने अमेरिका को अनुरोध पत्र (Letter of Rogatory) भेजा है। जानकारी के अनुसार, इस अनुरोध पत्र में निजी जासूस माइकल हर्शमैन को ढूंढने और उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की गई है। बता दें, एक न्यूज चैनल पर माइकल हर्शमैन ने दावा किया था कि वे 64 बोफोर्स तोप घोटाले की जांच में मदद कर सकते हैं। ये घोटाला 1980 के दशक के सामने आया था जिसमें राजीव गांधी सरकार पर घोटाले के आरोप लगे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2025 08:50 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने BSP की आलोचना की

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के हालिया फैसले के बारे में अठावले ने सुझाव दिया कि आनंद आरपीआई में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह (आकाश आनंद) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2025 08:49 IST

हवाई में ज्वालामुखी से लावा फूटा, 150 फुट से ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचा

अमेरिका के हवाई में मंगलवार को ज्वालामुखी से लावा फूटा और 150 फुट से ज्यादा ऊंचाई तक गया। रुक-रुक कर हो रहे विस्फोट के कारण लावे के और ऊंचाई तक जाने की आशंका है। बिग आइसलैंड के ‘हवाई वोलकेनोज़ नेशनल पार्क’ में स्थित विश्व के सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक ‘किलाउआ’ के शिखर पर 23 दिसंबर से विस्फोट होना शुरू हुआ। मंगलवार को 12वां विस्फोट हुआ। हवाई ज्वालामुखी वेधशाला ने कहा कि सुबह हल्के प्रवाह के साथ लावा निकलना शुरू हुआ लेकिन दोपहर में इसमें तेजी आई। लावा 150 से 165 फुट तक की ऊंचाई तक गया और इसके और ऊंचाई पर जाने की आशंका है। विस्फोट से किसी भी आवासीय क्षेत्र को खतरा नहीं है।
MAR 05, 2025 08:21 IST

सोना तस्करी करते पकड़ी गई अभिनेत्री रान्या राव

सोने की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
MAR 05, 2025 07:53 IST

चिराग पासवान ने परिवार के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा

MAR 05, 2025 06:23 IST

जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए मोटापे संबंधी पोस्ट करने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम की सराहना की और विराट कोहली की पारी के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी। कोहली की 84 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया।
MAR 05, 2025 06:23 IST

औरैया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

औरैया जिले के अछलदा इलाके में मंगलवार को करीब छह वर्षीय एक बच्ची से उसके 18 वर्षीय रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक मिश्रा ने बताया, ‘‘घटना अपराह्न करीब 12 बजे की है। एक गांव के पास खेत में बच्ची के रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया।’’
MAR 05, 2025 06:22 IST

मेइती संगठन मणिपुर के पर्वतीय क्षेत्रों में शांति अभियान शुरू करेगा

मेइती संगठन ‘फेडरेशन ऑफ सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन (एफओसीएस)’ ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में शांति का संदेश देने के लिए आठ मार्च को अभियान शुरू किया जाएगा। एफओसीएस के अध्यक्ष टी मनिहार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने आठ मार्च से राज्य में सभी लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। काफी विचार-विमर्श के बाद हमने शांति के संदेश के लिए अभियान शुरू करने का फैसला किया है।..’’ राज्य में मई, 2023 से मेइती और कुकी जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी तथा हजारों अन्य बेघर हो गये।
MAR 05, 2025 06:22 IST

विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, मंत्रियों से की वार्ता

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार शाम यहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। जयशंकर ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण संबंधी मुद्दे रहे। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे द्विपक्षीय, आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और एक दूसरे के यहां लोगों की आवाजाही बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया।