कांग्रेस देश को बताए कि 26/11 हमले के बाद किसने सैन्य जवाबी कार्रवाई से रोका, पीएम मोदी ने पूछा तीखा सवाल

पीएम मोदी मुंबई के पास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया।

PM Modi Questions To Congress Over 26/11 Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले को लेकर कांग्रेस से तीखा सवाल किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था। पीएम मोदी ने कहा, एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं, ने कहा है कि एक देश ने 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य जवाबी कार्रवाई को रोका था। पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।"

Narendra Modi

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला (File photo: PTI)

कहा- कांग्रेस की कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया

पीएम मोदी मुंबई के पास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की इस कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को सैन्य जवाबी कार्रवाई करने से किसने रोका था।

End of Feed