सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक वोट चोरी- गुजरात में जारी SIR पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत मुख्य विपक्षी दल समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का दावा किया और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, बल्कि इस 'वोट चोरी' की साज़िश का मुख्य सहभागी बन चुका है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में जारी SIR को लेकर एक डाटा शेयर करते हुए चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक तरीके से वोट काटा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर को “एक व्यक्ति, एक वोट” के संवैधानिक अधिकार को खत्म करने के हथियार में बदल दिया गया है - ताकि जनता नहीं, भाजपा तय करे कि सत्ता में कौन रहेगा।

rahul gandhi gujarat sir pti

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो- PTI)

राहुल गांधी का बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर गुजरात कांग्रेस कमेटी के एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए दावा किया कि जहां-जहां एसआईआर, वहां-वहां वोट चोरी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि सबसे चौंकाने वाली और खतरनाक बात यह है कि एक ही नाम से हजारों-हजार आपत्तियां दर्ज की गईं।

End of Feed