BJP-JDS के मिलन से कांग्रेस को लगी मिर्ची? खड़गे बोले- खो दिया है भरोसा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 11:03 PM IST

Congress Slams JDS: कांग्रेस ने भाजपा के साथ गठबंधन के बाद जद(एस) की धर्मनिरपेक्ष साख पर सवाल उठाए हैं। कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नवगठित गठबंधन में जद (एस) की ‘बी-टीम’ है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य नेतृत्व पर अपना पूरा भरोसा खो दिया है।

Congress News: कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले जनता दल (सेकुलर) की धर्मनिरपेक्ष साख पर शुक्रवार को सवाल उठाया और कहा कि दोनों दलों के एक साथ आने से 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की अपनी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी जद (एस) के अब बेनकाब होने का दावा करते हुये कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नवगठित गठबंधन में जद (एस) की ‘बी-टीम’ है।

BJP JDS Congress

कांग्रेस ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर जद(एस) पर साधा निशाना।

खड़गे ने कहा- उन्होंने अपना पूरा भरोसा खो दिया है

भाजपा और जद (एस) के बीच गठबंधन को लेकर कई दिनों से चर्चा थी। इस क्षेत्रीय पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद आज इसे अंतिम रूप दिया गया। भाजपा जद (एस) गठबंधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये खड़गे ने कहा, 'इसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। देखा जाए तो कर्नाटक में चुनाव हारने के बाद भाजपा अनमने ढंग से चल रही थी, और यह बिल्कुल स्पष्ट था कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य नेतृत्व पर अपना पूरा भरोसा खो दिया है। इसीलिए उन्होंने न तो विधान परिषद में और न ही विधानसभा में विपक्ष के नेता का नाम घोषित किया है।'

End of Feed