मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती, बुखार और पैर दर्द में शिकायत के बाद ले जाया गया हॉस्पिटल

मंगलवार को उन्हें पूरी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक कांग्रेस नेता ने पीटीआई को बताया, वह ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Mallikarjun Kharge Hospitalised- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के एमएस रमैया अस्पताल के डॉक्टर 83 वर्षीय नेता का इलाज कर रहे हैं। एक कांग्रेस नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया, राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में भर्ती (पीटीआई)

मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

मंगलवार को उन्हें पूरी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक कांग्रेस नेता ने पीटीआई को बताया, वह ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत गंभीर नहीं है और डॉक्टर उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। खड़गे के कार्यालय से एक औपचारिक बयान और अस्पताल से एक मेडिकल बुलेटिन जल्द ही आने की उम्मीद है।

End of Feed