कांग्रेस ने ट्रेन किराए में बढ़ोतरी को लेकर मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा, खरगे बोले- मोदी सरकार नहीं छोड़ रही जनता को लूटने का कोई मौका

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने x पर पोस्ट किया कि मोदी सरकार आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले, एक ही वर्ष में दूसरी बार रेलवे किराया बढ़ाया गया। अलग रेल बजट नहीं होने से जवाबदेही खत्म हो गई है।

Congress on Rail Fare Hike: कांग्रेस ने रेल किराये में वृद्धि को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में रेल मंत्रालय की जवाबदेही खत्म हो गई है और सिर्फ नकली प्रचार किया जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उनके रहते रेलवे की हालत खराब हो गई है।

kharge (1)

कांग्रेस ने ट्रेन किराए में बढ़ोतरी को लेकर मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा (PTI)

रेल टिकट महंगी

रेल मंत्रालय ने बीते रविवार को घोषणा की थी कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएगी। नयी दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी।

End of Feed