नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी, 83 साल की उम्र में पुणे में ली अंतिम सांस

कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ। शुरुआत में उन्होंने भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में सेवा की। वायु सेना से रिटायर होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रहे। उन्होंने पुणे में ‘पुणे महोत्सव’ और ‘पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन’ जैसी पहल शुरू करके शहर को एक नई पहचान दी।

Suresh Kalmadi passes away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एवं केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का सोमवार देर रात निधन हो गया। कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुणे के पूर्व सांसद कलमाड़ी ने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कलमाड़ी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 2 बजे तक उनके आवास पर रखा जाएगा। कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार पुणे में ही शाम को होगा। कलमाड़ी के निधन पर कई दलों के नेताओं ने अपना शोक प्रकट किया है।

suresh kalmadi

सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन। तस्वीर-PTI

1 मई 1944 को हुआ जन्म

परिवार के सूत्रों ने बताया कि पुणे के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा। कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ। शुरुआत में उन्होंने भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में सेवा की। वायु सेना से रिटायर होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रहे। उन्होंने पुणे में ‘पुणे महोत्सव’ और ‘पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन’ जैसी पहल शुरू करके शहर को एक नई पहचान दी।

End of Feed