राहुल गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, रांची में INDIA ब्लॉक की रैली में नहीं होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 02:12 PM IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिस कारण वह मध्य प्रदेश के सतना में होने वाली रैली में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा वह रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस कारण उनके सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी कांग्रेस की मध्य प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा है कि राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया।

Rahul gandhi

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी

जीतू पटवारी ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया है कि राहुल गांधी के जल्दी ही राज्य में कार्यक्रम होंगे और वह जनता से रूबरू होंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी रविवार को मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करने वाले थे।

End of Feed