'चुनाव आयोग नहीं कर रहा अपना काम...', SIR मुद्दे पर राहुल गांधी बोले- कर्नाटक में गड़बड़ी के 100 प्रतिशत सबूत

Bihar SIR Exercise: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के बयान को बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे तो आप गलत हैं। हम आपके पीछे पड़ जाएंगे।

Bihar SIR Exercise: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) के बयान को बकवास करार दिया। मानसून सत्र के चौथे दिन भी इंडी गठबंधन के कई घटक दलों ने एसआईआर मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों सदन की कार्यवाही में गतिरोध जारी रहा।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में चुनाव आयोग के बयान को बकवास बताते हुए कहा कि अगर आपको लग रहा है कि आप बच निकलेंगे तो आप गलत हैं। उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव आयोग को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे तो आप गलत हैं। हम आपके पीछे पड़ जाएंगे। यह एक गंभीर मामला है। चुनाव आयोग उस तरह से काम नहीं कर रहा है जैसा उसे करना चाहिए। आज उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो पूरी तरह से बकवास है।''

End of Feed