10 दिनों की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी, 3 शहरों के कार्यक्रमों में होंगे शरीक, जानें पूरा शेड्यूल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 31, 2023, 07:12 AM IST

Rahul Gandhi America Visit : सैन फ्रांसिस्को में राहुल का दो दिन का कार्यक्रम है। यहां पर वह प्रवासी भारतीयों, कारोबारियों, टेक एग्जीक्यूटिव्स एवं सिलिकॉन वैली के छात्रों के साथ बातचीत एवं परिचर्चा करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक सिलिकॉन वैली में कांग्रेस नेता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर चर्चा करेंगे। 31 मई को ही वह कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक स्पीच देंगे ।

Rahul Gandhi America Visit : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी 10 दिनों की अमेरिका यात्रा पर मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इन 10 दिनों में वह तीन शहरों सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में कार्यक्रमों में शरीक होंगे। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने किया। इस यात्रा पर रवाना होने से पहले राहुल को आव्रजन मंजूरी के लिए हवाई अड्डे पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। राहुल के कतार में इंतजार करने के दौरान उसी उड़ान में उनके साथ यात्रा कर रहे कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

Rahul Gandhi

अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर हैं राहुल गांधी।

सैन फ्रांसिस्को में दो दिन का कार्यक्रम

सैन फ्रांसिस्को में राहुल का दो दिन का कार्यक्रम है। यहां पर वह प्रवासी भारतीयों, कारोबारियों, टेक एग्जीक्यूटिव्स एवं सिलिकॉन वैली के छात्रों के साथ बातचीत एवं परिचर्चा करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक सिलिकॉन वैली में कांग्रेस नेता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर चर्चा करेंगे। 31 मई को ही वह कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक स्पीच देंगे और इसके बाद वह प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।

End of Feed