खरगे ने वंदे मातरम पर बहस में BJP पर बोला तीखा हमला, कहा- हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं? आप अंग्रेजों के लिए करते थे काम

'वंदे मातरम्' की रचना के 150 साल पूरा होने पर उच्च सदन में हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस पर बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित इस गीत को 'बांटने' का आरोप लगाया, लेकिन कांग्रेस नेता हमेशा से 'वंदे मातरम्' का उद्घोष करते रहे हैं।

Mallikarjun Kharge in Rajya Sabha: राज्यसभा में मंगलवार को वंदे मातरम पर स्पेशल डिबेट के दौरान तीखी बहस हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रवाद और आजादी की लड़ाई पर BJP के दावों पर कड़ा हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं पर जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'वंदे मातरम्' के पहले दो छंदों को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाने का निर्णय केवल नेहरू का नहीं था, बल्कि यह निर्णय महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और अन्य नेताओं की सहमति से लिया गया था।

kharge

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का आरोप लगाया (Photo- IANS)

End of Feed