हिमाचल संकट पर कांग्रेस के जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज, लिखा-'तथाकथित चाणक्य फेल'

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 06:03 PM IST

Himachal political crisis:हिमाचल सियासी संकट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी नेताओं के हस्तक्षेप और कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. जयराम रमेश ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा
  2. कहा-कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की तत्परता के कारण पहाड़ी राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
  3. लिखा- प्रधानमंत्री और तथाकथित चाणक्य हिमाचल में पूरी तरह फेल हो गए हैं

Himachal political crisis: हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता राज्य में निर्वाचित कांग्रेस सरकार को गिराने और अस्थिर करने में विफल रहे हैं।उन्होंने कहा कि पुरानी पार्टी के नेताओं के हस्तक्षेप और कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की तत्परता के कारण पहाड़ी राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

JAIRAM RAMESH ON HIMACHAL CRISIS

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी नेताओं के हस्तक्षेप और कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है।

"मीडिया में हिमाचल को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। लेकिन हम एक बात साफ तौर पर कहना चाहते हैं। प्रधानमंत्री और तथाकथित चाणक्य हिमाचल में पूरी तरह फेल हो गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व के हस्तक्षेप और हमारे पर्यवेक्षकों की तत्परता के बाद रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''वहां स्थिति पूरी तरह से कांग्रेस के नियंत्रण में है।''

End of Feed