कांग्रेस नेता ने जताया जीत का भरोसा, कहा- BJP के मिशन रिपीट के लिए हमारे पास है मिशन Delete

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:23 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: राज्य की ठियोग सीट से चुनाव लड़ रहे 61 साल के राठौर ने कहा कि बीजेपी ने सेब की पट्टी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। साथ ही कहा कि राज्य का सेब उद्योग 5,000 करोड़ रुपए का है। ये रोजगार पैदा करता है और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। वर्तमान सरकार ने सेब उत्पादक किसानों की ओर से उपयोग किए जाने वाले फफूंदनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी है। एक सेब के कार्टन पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल में कांग्रेस की वापसी का जताया भरोसा
  2. बीजेपी के मिशन रिपीट के लिए हमारे पास है मिशन डिलीट- कुलदीप सिंह राठौर
  3. बीजेपी ने सेब की पट्टी को पूरी तरह से नजरअंदाज किया- कुलदीप सिंह राठौर

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही कहा कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से जीत रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में राठौर ने कहा कि बीजेपी के मिशन रिपीट के लिए, हमारे पास मिशन डिलीट है।

Kuldeep Singh Rathore

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर। (File Photo)

कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस की वापसी का जताया भरोसा

राज्य की ठियोग सीट से चुनाव लड़ रहे 61 साल के राठौर ने कहा कि बीजेपी ने सेब की पट्टी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। साथ ही कहा कि राज्य का सेब उद्योग 5,000 करोड़ रुपए का है। ये रोजगार पैदा करता है और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। वर्तमान सरकार ने सेब उत्पादक किसानों की ओर से उपयोग किए जाने वाले फफूंदनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी है। एक सेब के कार्टन पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है।

End of Feed