कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ये कैसे बोल, कहा- मैं भाजपा और संघ के लिए 'Corona Virus'

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2023, 11:10 PM IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए कोरोना वायरस हैं, गौर हो कि दिग्विजय भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए कोरोना वायरस हैं।सिंह ने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के एक हालिया बयान पर पलटवार करते हुए यह बात कही। सिलावट ने सिंह को 'कांग्रेस का कोरोना वायरस' बताते हुये कहा था कि उनकी भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि कांग्रेस के 76 वर्षीय नेता का अगला जन्म चीन में होना चाहिए।

digvijay singh

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह

कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर आए सिंह ने सिलावट के इस बयान का जिक्र किए जाने पर संवाददाताओं से कहा, 'हां, मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं।' इंदौर के रहने वाले सिलावट, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे वफादार समर्थकों में गिने जाते हैं।

End of Feed