Electoral Bond: चुनावी बॉन्ड पर SC के फैसले के बाद हमलावर हुई कांग्रेस, कहा-सरकार को डर है सारे राज खुल जाएंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 03:17 PM IST

SC on Electoral Bond: कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मामला बड़े भ्रष्टाचार का है तथा यह सरकार एवं उसके कॉरपोरेट मित्रों के बीच की सांठगांठ को भी उजागर करता है।

Congress Reaction on Electoral Bond : चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त तेवर और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को इसका ब्योरा ECI को सौंपने की डेडलाइन तय किए जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को इस बात का डर है कि उसके सारे राज खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट एक बार फिर से भारतीय लोकतंत्र को सरकार की 'साजिशों' से बचाने के लिए सामने आया है।

kc venugopal

चुनावी बॉन्ड पर एससी ने सुनाया फैसला।

सरकार के सांठगांठ को उजागर करता है यह फैसला

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मामला बड़े भ्रष्टाचार का है तथा यह सरकार एवं उसके कॉरपोरेट मित्रों के बीच की सांठगांठ को भी उजागर करता है। उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चुनावी बॉण्ड संबंधी जानकारी का खुलासा करने के लिए समयसीमा बढ़ाए जाने का अनुरोध करने वाली भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की याचिका सोमवार को खारिज कर दी और उसे 12 मार्च को कामकाजी घंटे समाप्त होने तक निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड संबंधी विवरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

End of Feed