Husain Dalwai on Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन की इकॉनॉमी बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन योगी के टारगेट के बजाए विपक्ष के टारगेट पर है उनका भगवा वस्त्र। Maharashtra Congress के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने योगी के लिए कहा कि हर दिन धर्म की बात मत करो, भगवा कपड़े मत पहनो और थोड़ा मॉडर्न बनो। मॉडर्न विचारों को अपनाओ। हुसैन दलवई ने कहा, 'सीएम योगी को यूपी में बिजनेस का विकास करना चाहिए बजाए यहां से ले जाने के...भगवा कपड़े पहनने के बजाए उनको आधुनिक कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है। विचारों से आधुनिक हों तब उद्योग आएंगे।'
'भगवा कपड़े मत पहनो और थोड़ा मॉडर्न बनो..', CM योगी को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने दिया विवादित बयान
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 6, 2023, 08:15 AM IST
Maharashtra Congress के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई (Husain Dalwai ) की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक टिप्पणी सुर्खियों में है। दलवई ने मुंबई दौरे पर आए योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर कहा कि उन्हें भगवा वस्त्र के बजाय मॉडर्न कपड़े पहनना चाहिए।
End of Feed
