अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है- PM मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, दिलाई भारत की संस्कृति याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2023, 06:55 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू उपनाम रखने से डरता क्यों है? इसे लेकर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से भारत की संस्कृति याद दिलाई गई है।

कांग्रेस ने गांधी परिवार द्वारा अपने नाम के साथ नेहरू उपनाम नहीं लगाने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें वही व्यक्ति करेगा जिसे भारत की संस्कृति की समझ नहीं है। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि भारत में कौन व्यक्ति अपने नाम के साथ नाना का उपनाम लगाता है?

क्या कहा कांग्रेस ने

उन्होंने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा- "भारत की संस्कृति को नहीं समझने वाला व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है जो प्रधानमंत्री ने की है। इस देश में अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है? अगर उन्हें (मोदी) अपने देश की संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर से देश को भगवान ही बचाए।"

End of Feed