Congress Foundation Day: 'हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है'; कांग्रेस की स्थापना दिवस पर बोले खरगे

कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और योगदान को याद किया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने धर्म को आस्था माना; कुछ लोगों ने इसे राजनीति बना दिया। आज बीजेपी के पास सत्ता तो है, लेकिन सच्चाई नहीं है, इसीलिए वह सच छिपाती है, जनगणना कराने से बचती है और संविधान बदलने की बात करती है।

Congress Foundation Day: कांग्रेस पार्टी रविवार को अपना 141वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और योगदान को याद किया। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करने हुए खरगे ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी के इतिहास और आदर्शों पर प्रकाश डाला।

kharge

कांग्रेस स्थापना दिवस पर खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: Congress)

खरगे ने कहा,"जो लोग कहते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गई है, मैं उनसे साफ-साफ कहना चाहता हूं - हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है। हमने न तो संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न ही लोगों के अधिकारों से कोई समझौता किया है। कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई। बीजेपी बांटती है, जबकि हम जोड़ते हैं।"

End of Feed