Telangana Election: अब तेलंगाना पर कांग्रेस की नजर, चुनाव अभियान समिति का गठन किया, 17 पर्यवेक्षक भी नियुक्त

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 12:34 AM IST

Telangana Election: कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति के तहत कार्यकारिणी का भी गठन किया है जिसमें 37 नेता सदस्य और कई अन्य पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। पार्टी ने राज्य के सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है।

Telangana Election: कांग्रेस ने तेलंगाना में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को चुनाव अभियान समिति का गठन किया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता मधु याक्षी गौड़ करेंगे। पार्टी ने चुनाव तैयारियों की देखरेख के लिए राज्य के सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये हैं।

congress telangana election

कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया

किस नेता को मिली जिम्मेदारी

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। पूर्व सांसद गौड़ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद पी श्रीनिवास रेड्डी को समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी को संयोजक नियुक्त किया गया है।

End of Feed