MP के चुनावी रण में प्रियंका: हाथों में माला, नर्मदा नदी पर पूजा और आदिवासी वोटबैंक पर नजर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 12, 2023, 02:48 PM IST

MP Election 2023: महाकोशल क्षेत्र का जबलपुर ऐसा केंद्र है, जहां आदिवासी मतदाता बहुत ज्यादा संख्या में है। आठ जिलों वाले इस संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए 13 सीटें आरक्षित हैं, जिसमें पिछले साल 11 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस इस आदिवासी वोटबैंक को अपने हाथ से छिटकने नहीं देना चाहती है।

MP Election 2023: हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जीतने के बाद कांग्रेस की नजर अब मध्य प्रदेश पर है। यहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत आज से कर दी है। चुनावी अभियान की बागड़ोर खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने जोर-शोर से पार्टी का प्रचार किया था।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने अपनी चुनावी अभियान के लिए जबलपुर को चुना है। सोमवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जबलपुर स्थित ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की। दौरान प्रियंका गांधी बिल्कुल बदली हुई नजर आईं। हाथों में माला लिए वह भक्ति भाव में डूबी हुई दिखीं। मां नर्मदा की आरती के बाद उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत की।

End of Feed