Karnataka Hijab Ban: जो ड्रेस चाहो पहनो, जो चाहो खाओ- कर्नाटक में हिजाब पर बैन हटाकर बोले सिद्धारमैया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 22, 2023, 10:24 PM IST

Karnataka Hijab Ban: पिछले साल फरवरी में मुस्लिम छात्राओं को हिजाब (हेडस्कार्फ़) पहनने से रोकने वाले राज्य शिक्षा संस्थानों के फैसले को मान्य करते हुए, कर्नाटक की तत्कालीन भाजपा सरकार ने कहा था कि "समानता, अखंडता और सार्वजनिक कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Karnataka Hijab Ban: कर्नाटक में हिजाब पर से बैन अब हट गया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने हिजाब पर से बैन हटाने की घोषणा की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध के आदेश को वापस लेने का निर्देश दिया है, जो बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार द्वारा लगाया गया था।

End of Feed