चुनाव तैयारियों को लेकर कांग्रेस का मंथन तेज, खरगे और राहुल ने चुनावी राज्यों के प्रभारियों के साथ की बैठक

हरियाणा में एक अक्टूबर और जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होना है। मतगणना चार अक्टूबर को होनी है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।

Congress Meeting For Assembly Elections: कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन तेज कर दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उन चार राज्यों के प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्नीथला, झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

kharge and venugopal

चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक

बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का लक्ष्य

वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में चार चुनावी राज्यों के महासचिवों, प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। हम आगामी दौर के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा है और हमें विश्वास है कि हम विजयी होंगे और इनमें से प्रत्येक राज्य में गरीब-समर्थक, जन-समर्थक सरकार की लोगों की इच्छाओं को पूरा करेंगे।

End of Feed