Congress Black Protest: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद से कांग्रेस मुखर है। देश के कई राज्यों में पार्टी इसको लेकर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस को कई विपक्षी पार्टियों का साथ भी मिला है, लेकिन अभी तक कई मसलों पर कांग्रेस का विरोध करती आ रही TMC और AAP ने भी खुलकर पार्टी का समर्थन किया है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हुई विपक्ष की बैठक में टीएमसी और आम आदमी पार्टी की एंट्री ने राजनीतिक जानकारों को भी चौंका दिया है।
संसद के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन (सोर्स-रंजीता झा)
बता दें, सोमवार को राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई है। इसमें सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध करते हुए विपक्षी पार्टियों सांसद काले कपड़ों में पहुंचे। इस बैठक में टीएमसी और आप के सांसद भी मौजूद रहे। बैठक में डीएमके, सपा, जदयू, बीआरएस, माकपा, राजद, एनसीपी, सीपीआई, टीएमसी, आप, शिवसेना समेत कई पार्टियां शामिल हुईं।
#WATCH | A strategy meeting of Opposition leaders is underway at the chamber of LoP Rajya Sabha and Congress chief… t.co/pdRtmZ2Cr5
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
क्या बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
राहुल गांधी के समर्थन में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भगवान राम को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर कहा, कहां भगवान राम और कहां ये (कांग्रेस) लोग, इससे पहले इन्होंने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं मैं माफी नहीं मांगूगा। क्या इन्हें वीर सावरकर जैसे लोगों का योगदान पता है? यह घोड़ों की रेस में गधे को देखने जैसा है। उन्होंने कहा, भारत के लोगों को निर्णय करने दो। कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है, तो वह न्यायिक प्रक्रिया से ही अपनी बात रखें।#WATCH | Delhi: Opposition MPs protest near Gandhi statue in Parliament, wearing black attire, over Adani Group iss… t.co/TWAHMZPPpQ
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
