कौन हैं नीरज डांगी, जिन्हें सोनिया गांधी ने राज्यसभा में कांग्रेस का बनाया सचेतक

Congress Rajya Sabha Whip: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी को संसद में कांग्रेस पार्टी का व्हिप नियुक्त किया है।

Congress Rajya Sabha Whip: कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को उच्च सदन में सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा के सांसद नीरज डांगी को संसद में कांग्रेस पार्टी का व्हिप नियुक्त किया है।

Neeraj Dangi

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी (बाएं) और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी (दाएं) (फोटो साभार: @NeerajDangiINC)

हाल ही में नीरज डांगी राजस्थान से पुन: निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे हैं। उन्होंने 22 जून को राज्यसभा सांसद के तौर पर हिंदी में शपथ ली थी। उन्हें कांग्रेस आलाकमान के सबसे भरोसेमंद लोगों में गिना जाता है।

End of Feed