Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस (Congress) के लिए कितनी फायदेमंद होगी? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का 3000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना कांग्रेस की सियासी सेहत को कितना फायदा पहुंचाएगा? UP जैसे बड़े राज्य में जहां कांग्रेस पूरी तरह वेंटिलेटर पर है वहां राहुल गांधी कितनी जान फूंक पाएंगे? 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से मौजूदा दौर में बिछाई गई या बिछाई जा रही बिसात कांग्रेस की राह कितनी आसान करेगी? ये तमाम ऐसे सवाल हैं जो 2023 में भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा के केंद्र में रहेंगे और इनका जवाब खुद कांग्रेस को ही तलाशना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
