'डबल टैक्स' पर कांग्रेस का वार! Stock Market निवेशकों के लिए 5 मांगें, सरकार पर 'लूट' का आरोप- VIDEO

शेयर बाजार में निवेश करने वाले मध्यम वर्ग पर डबल टैक्स का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा- LTCG, STT और डिविडेंड टैक्स से निवेशकों की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है।

शेयर बाजार में निवेश करने वाले मध्यम वर्ग पर डबल टैक्स का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा- LTCG, STT और डिविडेंड टैक्स से निवेशकों की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है। कांग्रेस के अनुसार देश के बहुसंख्यक परिवार मध्यम वर्ग से हैं और इन परिवारों ने अपनी मेहनत की बचत शेयर बाजार में निवेश की।

congress on share market

पूर्व कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल

कांग्रेस का आरोप है कि जून 2024 में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने लोगों से शेयर बाजार में निवेश करने और बड़े फायदे की बात कही थी। कांग्रेस के मुताबिक सितंबर 2024 में सेंसेक्स 85,836 के स्तर पर था, जो 29 सितंबर 2026 को 72,500 के ऊपर रहा। कांग्रेस का दावा है कि दो साल पहले निवेश करने वाले लोगों को मुनाफा नहीं हुआ और करीब साढ़े 12 फीसदी पूंजी का नुकसान हुआ।

End of Feed