Form 6 में बदलाव को लेकर कांग्रेस का CEC पर निशाना, सुप्रीम कोर्ट से ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराने की मांग

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

CEC Gyanesh Kumar: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा तरीके से फॉर्म 6 (Form 6) में बदलाव करके कानून और संवैधानिक परंपराओं का जानबूझकर उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जवाबदेही तय करने की अपील की है। रमेश ने दोहराया कि CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Gyanesh kumar

विवादों में ज्ञानेश कुमार

जयराम रमेश का हमला

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार CEC ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जयराम रमेश ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात घबराए हुए चुनाव आयोग ने अधिकारियों को युवा मतदाताओं के लिए विशेष नामांकन शिविर आयोजित करने और सोशल मीडिया के जरिए इसका व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। लेकिन CEC ने खुद ही फॉर्म 6 में एक अवैध और असंवैधानिक बदलाव करके युवा मतदाताओं को जोड़ना लगभग असंभव बना दिया था। फॉर्म में एक नया अनिवार्य सेक्शन जोड़ा गया है, जिसमें पूछा गया है कि क्या आपके माता-पिता या दादा-दादी पिछली SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सूची में थे। यह पहली बार वोट देने वाले Gen Z (युवा) मतदाताओं के लिए एक बड़ी बाधा बन गया है।

End of Feed